शनिवार, 30 दिसंबर 2017

ऑनलाइन क्विज

ऑनलाइन क्विज

वर्ष 2012 से 2017 तक परीक्षा में  पूछे गए प्रश्न पर आधारित
स्वयं करें, परिणाम देखें

विशिष्ट हिन्दी कक्षा 10  सत्य / असत्य प्रश्नोत्तरी

विशिष्ट हिन्दी कक्षा 10  सत्य / असत्य प्रश्नोत्तरी 2

विशिष्ट हिन्दी कक्षा 10  सत्य/ असत्य  प्रश्नोत्तरी 3 

विशिष्ट हिन्दी कक्षा 10  रिक्त स्थान भरो  प्रश्नोत्तरी 1

विशिष्ट हिन्दी कक्षा 10  रिक्त स्थान भरो  प्रश्नोत्तरी 2

विशिष्ट हिन्दी कक्षा 10 रिक्त स्थान भरो प्रश्नोत्तरी 3

विशिष्ट हिन्दी कक्षा 10  बहुविकल्पीय प्रश्न   प्रश्नोत्तरी 1 

विशिष्ट हिन्दी कक्षा 10  बहुविकल्पीय प्रश्न   प्रश्नोत्तरी 2

विशिष्ट हिन्दी कक्षा 10  बहुविकल्पीय प्रश्न   प्रश्नोत्तरी 3

विशिष्ट हिन्दी कक्षा 10  एकवाक्य या एक शब्द  प्रश्न   
रस पर आधारित क्विज 1
रस पर आधारित क्विज 2

गुरुवार, 21 दिसंबर 2017

प्रत्यय

प्रत्यय 

परिभाषा 

वे शब्दांश जो शब्दों के अन्त में जुड़ते हैं , उनके जुड़ने से शब्दों के अर्थ में परिवर्तन हो जाता है, प्रत्यय कहलाते हैं। 
दूसरे शब्दों में - जो शब्दांश शब्दों के बाद जुड़कर उनके अर्थ में परिवर्तन या विशेषता ला देते हैं, प्रत्यय कहे जाते हैं।  प्रत्यय का प्रयोग स्वतंत्र रूप से नहीं किया जाता।  
इस प्रकार प्रत्यय में चार  बातें उल्लेखनीय है  - 
1. ये शब्दांश हैं, पूर्ण शब्द नहीं।  
2. ये हमेशा शब्दों के अंत में जुड़ते हैं।
3. इनके जुड़ने से शब्दों के अर्थ में परिवर्तन हो जाता है या उनके अर्थ में एक विशेषता आ जाती है। 
4. इनका प्रयोग स्वतंत्र रूप से नहीं किया जाता क्योंकि इनका कोई अर्थ नहीं होता।      
उदाहरण - 1. दूध + वाला = दूध वाला,  2. पढ़ + ता = पढ़ता   
स्पष्टीकरण -1. यहाँ पर मूल शब्द 'दूध' है एवं 'वाला' प्रत्यय है ,जिसके जुड़ने से 'दूधवाला' (तध्दितान्त ) नया शब्द बना।
2. यहाँ पर मूल शब्द 'पढ़' ( क्रिया ) है एवं 'ता' प्रत्यय है , जिसके जुड़ने से नया शब्द 'पढ़ता' ( कृदंत) बना।  

शनिवार, 9 दिसंबर 2017

वस्तुनिष्ठ प्रश्न भाग 2 ( पद्य का विकास ) प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु

1. रीतिकाल के जनक कहे जाते हैं -

(अ ) पद्माकर       (ब)  बिहारी 
(स) केशवदास     (द) घनानंद 

2 . रीतिकाल का प्रमुख रस है-

(अ ) वीर       (ब)  श्रंगार 
(स) रौद्र         (द) शांत 

3. उत्तर मध्यकाल की काव्य की प्रमुख भाषा है -

(अ ) अवधी            (ब)  खड़ी बोली 
(स) मैथिली            (द) ब्रज 

4 . शुक्ल जी ने 'कठिन काव्य का प्रेत' किसे  कहा है-

(अ ) कबीर            (ब)  अज्ञेय 
(स) केशवदास       (द) नागार्जुन 

5 . 'प्रेम के पीर' के अमर गायक कवि  हैं -

(अ ) बिहारी             (ब)  केशव 
(स) वृन्द                  (द) घनानंद 

शुक्रवार, 8 दिसंबर 2017

वस्तुनिष्ठ प्रश्न भाग 1 (पद्य के विकास से ) प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु

1. वीर गाथा काल का मुख्य रस है -

(अ) शांत             (ब) वीर        
(स)   श्रंगार        (द)  हास्य 

2. हिन्दी साहित्य का स्वर्ण युग किसे कहा जाता है-

(अ) वीर गाथा काल    (ब) आधुनिक काल   
(स)   रीतिकाल           (द)  भक्ति काल 

3. वीर गाथा काल के काव्य की मुख्य भाषा है -

(अ) बुन्देली                  (ब) अवधी  
(स)   डिंगल-पिगल      (द)  खडी बोली 

4. 'रामचरित मानस' की काव्य भाषा है -

(अ) ब्रज                       (ब) अवधी  
(स)   डिंगल-पिगल       (द)  खडी बोली 

5. 'रामचरित मानस' में प्रयुक्त प्रमुख छंद है -

(अ) छप्पय      (ब) चौपाई एवं दोहे   
(स)   सवैया     (द)  कुण्डलियाँ 

शुक्रवार, 1 दिसंबर 2017

विलोम शब्द

क्रमांक
शब्द
विलोम शब्द
1
विजय
पराजय
2
विनाश
सृजन
3
जल
आग
4
प्रातः
सायं
5
उन्नत
अवनत
6
आदान
प्रदान
7
उर्वर
अनुर्वर
8
प्रवृत्ति
निवृत्ति
9
कृतज्ञ
कृतघ्न
10
संक्षेप
विस्तृत
11
रक्षक
भक्षक
12
सम्मान
अपमान
13
उन्नति
अवनति
14
व्यापक
संक्षिप्त
15
प्राचीन
अर्वाचीन
16
आवश्यक
अनावश्यक
17
ज्ञान
अज्ञान
18
सिंचन
असिंचन
19
तपन
शीतलता
20
भोग
योग
21
गाँव
शहर
22
मधुर
कटु
23
जीवन
मरण
24
सफल
असफल
25
आशा
निराशा
26
पुरानी
नई
27
प्रसिध्द
अप्रसिध्द
28
आकाश
पाताल
29
उदय
अस्त
30
इच्छा
अनिच्छा
31
ईर्ष्या
प्रेम
32
रात
दिन
33
निराशा
आशा
34
अपना
पराया
35
अन्याय
न्याय
36
सुन्दर
कुरूप

बुधवार, 29 नवंबर 2017

उपसर्ग

उपसर्ग 

प्रश्न 1. उपसर्ग किसे कहते हैं ?

उत्तर -किसी शब्द के प्रारंभ में जुड़ने वाले शब्दांश या अव्यय को उपसर्ग कहते हैं, इसके जुड़ने से शब्द के अर्थ बदल जाते हैं  |  जैसे - भर+सक = भरसक , सु +बोध= सुबोध , अति + आचार = अत्याचार आदि | 

प्रश्न 2. हिंदी भाषा में कितने प्रकार के उपसर्ग प्रयोग में आते हैं ?

उत्तर- हिंदी भाषा में तीन प्रकार के उपसर्ग प्रयोग किए जाते हैं- 

 1. संस्कृत के उपसर्ग - इनकी संख्या 22 है { आ, अति, अधि ,अनु , अप , अपि , अभि, अव , उत,  उप , दुस् , दुर् , नि, निस् , निर् , प्र , प्रति , परा , परि , वि , सम् , सु }

  2. हिंदी के उपसर्ग - इनकी संख्या 10 है { अ/अन , अध , औ/ अव , उन , क / कु , दु , नि , भर, स/सु, बिन } 

3. विदेशज उपसर्ग - इनकी सख्या 12 मानी गई है | { कम , खुश, गैर , दर , ना , बे , ला,  बद , बर , सर , हम , हर }

सोमवार, 27 नवंबर 2017

वाक्यगत अशुध्दियाँ

 वाक्य 

वाक्य , भाषा की सबसे महत्वपूर्ण इकाई होता है |  सार्थक सम्प्रेषण के लिए यह आवश्यक है कि वाक्य में व्याकरण की दृष्टि से दोष न हो|  वाक्य में संज्ञा, सर्वनाम, लिंग,वचन, कारक चिन्ह, समास, संधि एवं विशेषणों आदि का उचित स्थान में सही प्रयोग किया जाना चाहिए | 

वाक्य शुध्द करते समय ध्यान देने योग्य बातें -